Ads Area

18 जनवरी के 15 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के प्रश्न, जरूर पढ़ें

  Current Affairs 18 January 2022 : इस लेख में हम आपको 18 जनवरी 2022 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आए हैं। आप सभी लोगों को ये पता ही हो गया होगा कि रेलवे के द्वारा RRB Group D की परीक्षा और RRB NTPC CBT 2 की घोषणा की जा चुकी है। इन परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स का बहुत ही अहम योगदान होता है। इसलिए यदि आप ग्रुप डी और एनटीपीसी की तैयारी में जुटे हुए है तो करेंट अफेयर्स के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित तौर पर जरूर पढ़ें।



यहां 18 जनवरी 2022 के करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को उनके उत्तर के साथ दिया गया है जो कि आपकी रेलवे एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। अतः इनको अच्छी प्रकार से पढ़ कर याद कर लें।


करेंट अफेयर्स 18 जनवरी 2022

प्रश्न. अडानी ग्रुप ने स्टील कारोबार में एंट्री करने के लिए किस देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी पॉस्को के साथ समझौता किया है ?


1.दक्षिण कोरिया

2.चीन

3.जापान

4.रूस

उत्तर : 1


प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस दिन को ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है?


1.15 January

2.18 January

3.16 January

4.12 January

उत्तर : 3


प्रश्न. ग्लोबल इकोनामिक प्रोस्पेक्ट्स रिपोर्ट 2022 को किसने जारी किया है?


1.ADB

2.IMF

3.World Bank

4.European Union

उत्तर : 3

प्रश्न. फोर्ब्स द्वारा जारी सूची के अनुसार 2021 में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी कौन बनी है ?


1.नाओमी ओसाका

2.पी वी सिन्धु

3.सेरेना विलियम्स

4.वीनस विलियम्स

उत्तर : 1


प्रश्न. निम्नलिखित में से किस देश के प्रधान मंत्री ने देश की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा नीति का शुभारंभ किया?


1.अफ़ग़ानिस्तान

2.भूटान

3.पाकिस्तान

4.बांग्लादेश

उत्तर : 3

प्रश्न. ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड्स 2021 में किस बैंक को भारत में सर्वश्रेष्ठ निजी बैंक चुना गया है?


1.HDFC Bank

2.Axis Bank

3.ICICI Bank

4.Yes Bank

उत्तर : 1


प्रश्न. ‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021’ के अनुसार क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा वन क्षेत्र किस राज्य में है?


1.West Bengal

2.Madhya Pradesh

3.Karnataka

4.Mizoram

उत्तर : 2

प्रश्न. अलीखान स्माइलोव को किस देश के प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया गया है?


1.उज्बेकिस्तान

2.किर्गिस्तान

3.कजाकिस्तान

4.अजर बैजान

उत्तर : 3


प्रश्न. टाइम पत्रिका का एथलीट ऑफ द इयर 2021 हाल ही में किसे नामित किया गया है?


1.नीरज चोपड़ा

2.सिमोन बाइल्स

3.मैरीकॉफम

4.इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 2

प्रश्न. सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस कब मनाया जाता है ?


1.13 January

2.14 January

3.15 January

4.16 January

उत्तर : 2


प्रश्न. निम्नलिखित में से किस देश के राजकुमार ने अपने सभी सैन्य खिताब और शाही संरक्षण सम्राट को वापस कर दिए हैं?


1.सऊदी अरब

2.यूनाइटेड किंगडम

3.जापान

4.ओमान

उत्तर : 2

प्रश्न. एक महीने में 92.6 करोड़ से उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला बैंक कौन सा बन गया है?


1.भारतीय स्टेट बैंक

2.पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड

3.पंजाब नेशनल बैंक

4.देना बैंक

उत्तर : 2


प्रश्न. मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सफलतापूर्वक परीक्षण किसने किया है?


1.DRDO

2.ISRO

3.NASA

4.BDL

उत्तर : 1


प्रश्न. दुनिया में पहली बार किस इंसान में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट हुआ है ?


1.डेविड बेनेट

2.किम जोंग

3.डेविड हेडली

4.मोहित बंसल

उत्तर : 1


प्रश्न. IPL 2022 की टाइटल प्रयोजक कम्पनी कौनसी बनी है ?


1.Patanjali

2.Tata

3 Vivo

4.Micromax

उत्तर : 2