Ads Area

UP Lekhpal Recruitment 2021: अगर PET के परिणामों में हुई देरी तो लेखपाल परीक्षा नवंबर में कराना हो जाएगा मुश्किल, जानें क्या है अपडेट

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य में लेखपाल की भर्ती पिछले काफी सालों से नहीं हुई है, इसलिए अभ्यर्थी इन 7882 पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर काफी उत्सुक हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है और इसकी परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित है। हालांकि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कब जारी होगा, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं.



PET के परिणामों में देरी का लेखपाल भर्ती पर भी पड़ेगा असर :

राज्य में होने वाली इस लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणामों के जारी होने के बाद ही निकाले जाने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। राज्य में लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जा रहा है, इसलिए इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो PET में उतीर्ण होंगे। ऐसे में अगर PET के परिणाम जारी होने में देरी होती है, तो उसका सीधा असर लेखपाल भर्ती पर भी पड़ेगा। गौरतलब है कि राज्य में PET 24 अगस्त को आयोजित की गई थी और इसके परिणाम अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। 

लेखपाल भर्ती को लेकर क्या है अपडेट :

लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए UPSSSC ने नवंबर महीने में परीक्षा करवाने का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC जल्द ही PET के परिणामों की घोषणा करने वाला है और PET के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 



Tags